Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi | सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

What is Sukanya Samriddhi Yojana: आज हम इस पोस्ट में सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानेंगे जैसे की, sukanya samriddhi account कौन खोल सकता है, खाते के लिए आवश्यक documents, इस योजना के फ़ायदे और उपयोग इन सब के बारे में आगे पूरी जानकारी जानेंगे।

केंद्र सरकार की Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) यह एक छोटी बचत scheme है, जो 10 साल की कम उम्र की बेटियों को उनकी शादी के लिए saving और उनके उच्च शिक्षण के लिए एक अच्छी और बेहतर योजना है। “Beti Bachao Beti Padhao Campaign” के अंतर्गत यह scheme प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरू की थी।

what is sukanya samriddhi yojana - scheme details - benefits - documents - SSY account

Sukanya Samriddhi Yojana details – सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

Sukanya yojana in hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जनवरी 2015 को Sukanya Samriddhi Yojana Scheme शुरू की थी। इसका मुख्य उद्देश यह है की, लडकियों को उनके future के लिए उच्च शिक्षण और शादी जैसे बड़े खर्चे के लिए मदद मिले। और इस योजना के लिए आप post office या किसी bank में account open कर सकते है।

सुकन्या समृद्धि योजना यह उन लोगों के लिए एक अच्छी investment scheme है, जो अपनी बेटी के भविष्य के लिए छोटी-छोटी रकम बचत करना चाहते है। ताकि इस योजना की मदद से उनका भविष्य सफ़ल हो सके।

Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate: इस scheme का लाभ उठाने के लिए 10 साल से कम उम्र की बच्ची के नाम पर कम राशी से ही SSY account open किया जा सकता है। इस योजना में invest करने पर tax छुट का भी लाभ मिलता है और योजना के तहत आपको 8.4% interest भी मिलता है।

SSY Account कौन खोल सकता है?

Sukanya Samriddhi Yojana Eligibility: SSY account सिर्फ़ लड़की के नाम पर खोला जा सकता है। जन्म से लेकर 10 साल तक बेटी के नाम उसके माता-पिता या legal guardians द्वारा यह खाता ओपन किया जा सकता है। एक बेटी के नाम पर एक से अधिक खाता खोल नही सकते है।

सुकन्या समृद्धि खाता माता-पिता या क़ानूनी अभिभावक को केवल दो बालिकाओं के लिए account open करने की अनुमति दी जाती है। अगर तीसरे बच्चे का नाम जुड़वाँ लडकियों के जन्म की स्थिति में या फिर पहले ही तीन बालिकाओं का जन्म हो जाता है तो बेटी के नाम पर तीसरा अकाउंट ओपन कर सकते है।

ये भी पढ़े: कीमैन बीमा क्या है – Key Man Insurance full information

Sukanya Samriddhi Yojana Documents – सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

SSY account आप किसी भी post office या bank में open कर सकते है। खाता खोलने के लिए पोस्ट ऑफिस या बैंक में नीचे दिए गये documents जमा करने पड़ते है।

1. sukanya samriddhi yojana form – सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने का फॉर्म।

2. SSY account open करने के लिए बेटी का जन्म का प्रमाणपत्र और लड़की की photo

3. Address proof – माता-पिता या कानूनी अभिभावक के पते का प्रमाण जैसे की, पासपोर्ट, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली का बिल, टेलीफोन बिल।

4. Identity proof – जमाकर्ता यानि माता-पिता या कानूनी अभिभावक का पहचान प्रमाण जैसे की, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट।

उपर दिए गये सब documents जमा करने पर आपका sukanya samriddhi account open हो जायेगा।

सुकन्या समृद्धि योजना खाता कैसे खोलें?

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ उठाने के लिए आपको सबसे पहले bank या post office में जाकर form भरना होता है। और form के साथ कुछ आवश्यक कागज़ात देने पड़ते है। यह खाता आप सिर्फ़ बेटियों के नाम पर ही खुलवा सकते है।

SSY Account आप 250 रूपये में ही खोल सकते है और इसमे सालाना 1000 रूपये invest अनिवार्य है और ज्यादातर 1.50 लाख रूपये जमा किये जा सकते है।

SSY Account Open करने के कुछ नियम

1. SSY account सिर्फ़ लडकियों के नाम पर ही खोला जा सकता है।

2. एक बेटी के नाम पर दो अकाउंट ओपन नही कर सकते है।

3. यह खाता 21 साल तक मैच्योर हो जाता है, लड़की 18 साल की होने के बाद जमा राशी का आधा पैसा निकाल सकती है।

4. 21 साल पुरे होने पर यह खाता बंद हो जाता है और पैसे उसके माता-पिता को मिलेंगे।

5. 18 साल से लेकर 21 साल के बीच में अगर लड़की की शादी हो जाती है तो उसी वक्त खाता बंद हो जाता है।

ये भी पढ़े: Post Office Monthly Income Scheme – डाकघर मासिक आय योजना क्या है?

Sukanya Samriddhi Yojana Benefits In Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना के फ़ायदे: Beti Bachao, Beti Padhao Yojana के हिस्से के रूप में शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना निवेशकों को कई प्रकार के लाभ प्रदान करती है। बालिकाओं के लाभ के लिए इस योजना के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं।

1. सुकन्या समृद्धि योजना खाता देशभर में कही पर भी transfer किया जा सकता है। और इसके लिए किसी भी तरह की fees नही लगती।

2. सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश को धारा 80 सी के तहत आयकर से छूट दी गई है। यह स्कीम ट्रिपलए रेजिमेंट के तहत टैक्स बेनिफिट प्रदान करती है।

3. निकासी की सुविधा – उच्च शिक्षा और शादी के उद्देश्य के लिए खाताधारक की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए, account holder उम्र के वर्ष प्राप्त करने के बाद आंशिक निकासी की सुविधा प्राप्त कर सकता है।

तो आपको सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, sukanya samriddhi account कैसे open करें और उसके लिए किन documents की जरूरत होती है, SSY account कोन खोल सकता है, एसएसवाय अकाउंट के नियम इन सब के बारे में जानकारी मिली होंगी।

ये भी पढ़े: What is commercial bank in Hindi – वाणिज्यिक बैंक क्या है

उम्मीद करते है आपको हमारी “Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi – सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?” यह पोस्ट अच्छी लगी होंगी। तो अपने दोस्तों में share करें और हमे comments करके बताये।

Leave a Comment