Trigonometric Table 0 to 360 | त्रिकोणमिति सारणी

इस पोस्ट में हम त्रिकोणमिति की टेबल, त्रिकोणमिति सारणी, Trigonometric table 0 to 360, इत्यादी के बारे में जानेंगे।

Trigonometric Table 0 to 360 – त्रिकोणमिति की टेबल

यहाँ त्रिकोणमिति की टेबल से संबंधित सभी महत्वपूर्ण फार्मूला, अनुपात, वैल्यू इत्यादी को वर्णित किया गया है, जो बारावी तक के छात्र और किसी भी परीक्षाओं के लिए आवश्यक है। तो निचे हमने Trikonmiti Sarni यानि त्रिकोणमिति की टेबल दी है।

त्रिकोणमिति की टेबल,  trikonmiti table, त्रिकोणमिति सारणी,  trikonmiti sarni, trikonmiti,Trigonometric table 0 to 360,

उपर दी गयी त्रिकोणमिति की टेबल या तालिका को याद करने के लिए कुछ निम्नलिखित चरणों को जानते है।

  1. सबसे पहले हमें कोण 0°, 30°, 45°, 60° और 90° के लिए क्रमशः 0, 1, 2, 3, और 4 संख्याएँ लिखनी है। और उसके बाद हम 0, 1, 2, 3, और 4 इन प्रत्येक संख्या को 4 से विभाजित करेंगे।
0/4 = 01/42/4 = 1/23/44/4 = 1

2. 0, 1, 2, 3, और 4 इन संख्या को 4 से भाग देने पर हमे 0, 1/4, 1/2, 3/4, और 1 यह संख्याएँ मिली है। और अब हम इन संख्याओं का वर्गमूल निकालेंगे।

√0 = 0√1/4 = 1/2√1/2 = 1/√2√3/4 = √3/2√1 = 1

वर्गमूल निकालने पर 0, 1/2, 1/√2, √3/2,1 यह संख्या जो मिली है, वह मान sin ϴ के लिए हैं।

3. sin ϴ के लिए हमे 0, 1/2, 1/√2, √3/2, 1 यह जो मान मिले है, उन्हें उलटे क्रम में लिखने से हमें cos ϴ के मान मिल जायेंगे।

1√3/21/√21/20

4. अब हम tan ϴ के लिए मान निकालते है, tan ϴ के लिए हमे sin ϴ के मानों को cos ϴ के मानों से विभाजित करना होगा, क्योंकि tan ϴ निकालने का फ़ॉर्मूला है: tan ϴ = sin ϴ/cos ϴ

0/1 = 01/2 ∕ √3/2 = 1/√31/√2 ∕ 1/√2 = 1√3/2 ∕ 1/2 = √31/0 = ∞ (अनंत)

इस तरह से हमे tan ϴ के 0, 1/√3, 1, √3, ∞ यह मान मिलते है।

5. cosec ϴ के मान के लिए हमे sin ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेना होगा। क्योंकि cosec ϴ = 1/sin ϴ यह cosec ϴ निकालने के फ़ॉर्मूला है।

1/0 = ∞1 ∕ 1/2 = 21 ∕ 1/√2 = √21 ∕ √3/2 = 2/√31/1 = 1

sin ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेने पर ∞, 2, √2, 2/√3, और 1 यह जो संख्याये मिली वो cosec ϴ के मान है।

6. cosec ϴ के जो मान हमने निकाले है, ∞, 2, √2, 2/√3, और 1 इन्हें हम उलटे क्रम में लिखेंगे तो हमे sec ϴ के मान मिल जायेंगे।

12/√3√22

7. cot ϴ निकालने का फ़ॉर्मूला cot ϴ = 1/tan ϴ यह है, इसलिए हम cot ϴ का मान प्राप्त करने के लिए tan ϴ के मानों का व्युत्क्रम लेंगे।

1/0 = ∞ (अनंत)1 ∕ 1/√3 = √31/1 = 11/√3=1/√3 0/1 = 0

तो हमे ∞, √3, 1, 1/√3 और 0 यह cot ϴ के मान मिलते है।

इस तरह से आप उपर दी गयी त्रिकोणमिति की टेबल, त्रिकोणमिति सारणी का उपयोग करके sin ϴ, cos ϴ, tan ϴ, cosec ϴ, sec ϴ, cot ϴ के 0°, 30°, 45°, 60° और 90° तक के मान निकाल सकते है।

यह भी पढ़े:
1. What Is Trikonmiti in Hindi, त्रिकोणमिति किसे कहते हैं
2. What Is Triangles in Hindi, त्रिभुज के प्रकार की जानकारी
2. जर्नल एंट्री क्या है? पूरी जानकारी हिंदी में
2. All Mensuration Formula की जानकारी

दोस्तों यदि आपको त्रिकोणमिति सारणी, Trigonometric table 0 to 360, त्रिकोणमिति की टेबल, trikonmiti sarni के बारे में कुछ सवाल है तो कमेंट्स करके पूछ सकते है, हम आपकी जरुर मदद करेंगे। आपको हमारी यह पोस्ट कैसी लगी हमे जरुर बताये और यह पोस्ट अपने दोस्तों में शेअर करे।

Leave a Comment